फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   martyr king of gondwana remembered

बलिदान दिवस पर याद किए गए गोंडवाना के अमर सपूत

Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
martyr king of gondwana remembered
डुमरियागंज नपा सभागार में राजा शंकर और उनके पुत्र का बलिदान दिवस मनाते गोंड समाज के लोग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बलिदान दिवस पर याद किए गए गोंडवाना के अमर सपूत
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत सभागार में रविवार को गोंडवाना के अंतिम शासक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर परिवार को समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पिता-पुत्र के बलिदान को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने वाला बताया। गोंड धुरिया जनजाति समाज के लोगों ने बलिदानियों की स्मृति में पौधरोपण किया। गोंडवाना के अमर सपूत राजा शंकर शाह और उनके पुत्र राजकुमार रघुनाथ शाह के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
झिनकन गोंड ने कहा कि राजा शंकरशाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने आजादी की लड़ाई में देश के लिए उत्कृष्ट त्याग और बलिदान दिया। वे ब्रिटिश शासन की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अपने विचारों और कविताओं के माध्यम से लोगों में जोश भरते थे। अंग्रेजों की अदालत ने राजा शंकर शाह और उनके युवा पुत्र रघुनाथ शाह को मृत्युदंड की सजा सुनाने के बाद शर्त रखी कि यदि वे क्षमा मांग लें तो उनका मृत्युदंड माफ कर दिया जाएगा। लेकिन, दोनों अमर शहीदों ने अंग्रेजों की गुलामी के स्थान पर देश के लिए बलिदान का मार्ग चुना। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमाशंकर गोंड ने कहा कि मौत से बेखौफ पिता-पुत्र ने अंग्रेजी अदालत में कहा कि हम ठग, पिंडारी, चोर, लुटेरे, डाकू और हत्यारे नहीं हैं, जो हमें फांसी दी जाए। हम गोंडवाना के राजा हैं। इसलिए हमें तोप के मुंह से बांधकर मृत्युदंड दिया जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश गोंड व संचालन संतोष कुमार गोंड ने किया। इस दौरान शिव शंकर गोंड, श्रवण कुमार गोंड, सुग्रीव गोंड, सुरेश धुरिया, सुनील गोंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed