फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's dead body found hanging in room

Siddharthnagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 27 Jun 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jun 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in room

विज्ञापन
मायके वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। कमरे में पंखे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर राजा गांव निवासी यशोदा देवी का विवाह डेढ़ वर्ष पहले कुडजा गांव के बबलू पासवान के साथ हुई थी। बताया जा रहा कि मंगलवार रात यशोदा (24) पत्नी बबलू पासवान की घर के अंदर बंद कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका शव मिला। यशोदा अपने घर में संयुक्त परिवार से लगभग 6 माह पहले से अपने पति के साथ अलग रह रही थी। यशोदा के पति बबलू तीन भाई हैं। बबलू अपने भाइयों में सबसे बड़ा है। बबलू अभी बीते सोमवार को किसी काम के सिलसिले में लखनऊ चला गया। मंगलवार की रात यशोदा अपने कमरे में गई और काफी देर तक बाहर नहीं निकली। काफी देर होता देख यशोदा की सास कमलावती ने उसको आवाज लगाई। जब यशोदा ने आवाज नहीं दी तो सास ने नजदीक जाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की तो कुंडी अंदर से बंद थी। यह देख सास ने शोर मचाया।
विज्ञापन

लोगों ने दरवाजे को जोर से धक्का देकर खोला तो देखा यशोदा पंखे के सहारे से फंदे के सहारे लटक रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ने मायके वालों को दी। सीओ सतीश चंद्र पांडेय बांसी के साथ खेसरहा थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही मायके वाले भी पहुंच गए। इस संबंध में खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि मायके वालों की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पति, ससुर सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed