फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's body found in drain, fear of murder

नाले में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in drain, fear of murder
नाले में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एनएच पर स्थित फजिहतवा नाले में महिला का शव मिला। उसके शरीर पर मिले चोट के निशान से लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृतका भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवां गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बांसी-बस्ती एनएच पर स्थित फजिहतवा नाले में सुबह महिला का शव मिला। नाले की ओर निकले लोगों ने शव को देखा तो इसकी जानकारी जोगिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की छानबीन में जुटी तो शव की शिनाख्त अमिरुनिशा (25) पत्नी इकबाल निवासी बनगवां थाना भवानीगंज के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचानामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। उसके शरीर में चोट के निशान हैं और गले पर भी निशान पाया गया है। उससे शक जाहिर हो रहा है कि महिला की हत्या कर करके शव को फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी कि हत्या है या फिर हादसा। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 किलोमीटर दूर कैसे पहुंची महिला, पुलिस के सवाल
भवानीगंज थाना क्षेत्र के बनगवां से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाले की दूरी तकरीबन 60 किलोमीटर होगी। ऐसे में महिला कैसे नाले तक पहुंची, यह बड़ा सवाल है। वहीं, जानकारी में सामने आया है कि महिला की तबीयत खराब थी। पति ने एक झोला छाप से ड्रिप चढ़वाई थी। उसके बाद एक साधन से उसे झाड़ फूंक कराने की बात करते हुए घर से लेकर गया था।

सुबह शव मिला तो मिली और पुलिस टीम महिला के घर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस को मृत महिला का पति और शाम को आई एक महिला नहीं मिले। बताया यह भी जा रहा है कि पति ने महिला को लाते समय जो पकड़े पहने थे, वह घर पर मिला है। साथ ही घर की छत पर दो मोबाइल फोन मिले हैं। वे किनके है, पुलिस उसकी छानबीन में जुटी है। अब सवाल यह है कि अगर महिला वहां पहुंची कैसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed