फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman's body found hanging in siddharthnagar

विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला

Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in siddharthnagar
विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला
विज्ञापन

परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव के चिरहगना टोले में विवाहिता का शव कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। विवाहिता के मायके के लोगों ने उसकी ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव के टोला चिरहगना निवासी सूरज की पत्नी दीपावली (22) का सुबह कमरे में फंदे से लटका शव मिला। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। वहीं, मृतका के चाचा कमलेश निषाद ने तहरीर देकर दीपावली के पति, सास, ससुर, ननद, जेठ और जेठानी पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आसपास के लोगों के मुताबिक, दीपावली का पति सूरज मुंबई में रहता है।
विज्ञापन

हालांकि, दीपावली के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि सूरज, मुंबई से दो दिन पहले ही घर वापस आया है। दीपावली के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी की मां और पिता की करीब दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में एसएचओ ढेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के चाचा ने तहरीर दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed