फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman found hanging in suspicious condition

Siddharthnagar News: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकती मिली विवाहिता

Wed, 16 Oct 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in suspicious condition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के खैरा बाजार में मंगलवार को एक विवाहिता की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती हुई मिली। मृतका के भाई ने पति, सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम गोल्हौरा मुस्तकहम निवासी कृष्ण यादव ने मई 2022 में अपनी पुत्री सुजाता (22) का विवाह कठेला समय माता थानाक्षेत्र के खैरा बाजार गांव निवासी चंदन यादव पुत्र कृष्ण मोहन के साथ किया था। सोमवार रात सुजाता खाना खाकर और घर का सारा काम निपटाने के बाद अपने पति चंदन के साथ कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन

सुबह के समय सुजाता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ रोहित उपाध्याय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ ने बताया कि मृतका के भाई नागपाल यादव की तहरीर पर पति चंदन यादव, सास इनरमती व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।ग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed