{"_id":"69d2b6652d0119fb300dbe9a","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-and-father-in-law-booked-for-murder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156121-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति और ससुर पर हत्या की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति और ससुर पर हत्या की प्राथमिकी
Mon, 06 Apr 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भवानीगंज कस्बे में शनिवार रात शहजादी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता नूर मोहम्मद ने पति अरशद और ससुर मोहम्मद इदरीस पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करके की कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी शहजादी का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार भवानीगंज निवासी अरशद अली के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति अरशद अली और ससुर मोहम्मद इदरीस आए दिन मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते, जिससे परेशान होकर शहजादी अक्सर अपने मायके में रहने को मजबूर हो जाती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात करीब करीब दो बजे नूर मोहम्मद के परिवार को सूचना दी गई कि उनकी बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल बेटी के ससुराल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि शहजादी की मौत हो चुकी थी। मृतका की मां ने बेटी की हत्या की हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।