फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Married woman died under suspicious condition

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
शोहरतगढ़। धनौरा मुस्तहकम निवासी राहुल की पत्नी रीतू (22) की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक रीतू ने खुदकुशी की। उसका शव फंदे से लटका मिला। हालांकि परिजन और पुलिस इस बात से इन्कार कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के मुताबिक हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रीतू मूलरुप से दिल्ली की रहने वाली है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व इंटाग्राम पर दोनों के बीच दोस्ती हुई। धनौरा मुस्तहकम निवासी शेषनाथ का बेटा राहुल उस समय दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। दो साल पहले राहुल और रीतू की शादी दिल्ली में ही हुई। इसके बाद राहुल उसे लेकर धनौरा मुस्तहकम गांव आ गया। एक महीने पहले राहुल नौकरी करने मुंबई चला गया।
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक मंगलवार की रात रीतू की कमरे में कुछ आहट सुनाई दी। परिजन कमरे में गए तो रीतू बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन परिजन उसे माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर गए। अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं गांव के लोगो ने रीतू के फांसी लगाने की बात कह रहे है। इसकी जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के पिता शेषनाथ व छोटे भाई सुकई ने दूरभाष पर सदर थाने और शोहरतगढ़ हल्का लेखपाल सुरेंद्र यादव को खुद जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुर शेषनाथ ने कहा कि रीतू के पति राहुल और माता-पिता को सूचना दे दी गई है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed