{"_id":"5888dbf24f1c1bde3bcf4e2e","slug":"married-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। ग्राम पंचायत छितिरगांवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। ससुराल वालों के मुताबिक रसोई घर की सफाई करते समय कमरे में बने टांड से गिरने से उसकी मौत हुई है। जबकि पूजा के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोनहा पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
पुलिस की जांच में मृतका के गले पर गहरे काले रंग निशान भी मिला हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही महिला के पिता की तहरीर पर उसके सास, ससुर, व जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चौकनिया निवासी झंगरू गौतम की 20 वर्षीय बेटी अकेलमती उर्फ पूजा की शादी वर्ष 2016 मार्च में सोनहा थाने के छितिरगांवा निवासी सुनील कुमार पुत्र बासदेव गौतम के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
झगरू का अरोप है कि इस विवाह से सुनील के पिता बासदेव, मां मुलका देवी एंव जेठ विनोद कुमार खुश नही थें। क्योंकि उन्हें दहेज नहीं मिल सका था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।