फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marriage hall sealed due to suspicious activity

Siddharthnagar News: संदिग्ध गतिविधि होने पर मैरिज हाल सील

Sun, 20 Jul 2025 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Marriage hall sealed due to suspicious activity
सील हुआ इटवा का यश पैलेस मैरेज हॉल। स्रोत विज्ञ​प्ति
: इटवा थाना क्षेत्र में स्थित मैरिज हाल में किशोरी के साथ पकड़ा गया था युवक
विज्ञापन

: युवक के विरुद्ध यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया था मैरिज हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। तहसील व पुलिस ने रविवार को एक मैरिज हाल सील कर दिया। पुलिस के अनुसार इसमें संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। 17 जुलाई को यहां से एक युवक को एक किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पकड़ा गया था। उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में एक कमरे से पकड़ा गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। एसडीएम कुणाल ने बताया कि नियम विरुद्ध संचालित मैरिज हाल को सराय एक्ट के तहत सील किया गया है।
पुलिस के अनुसार इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा सात की छात्रा (किशोरी) विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक ने उसे बहला फुसलाकर एक मैरिज हॉल ले गया। आरोप है कि वहां बगैर पहचानपत्र के उसे एक कमरे की चाभी दे दी गई। बालिका के अनुसार युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस दोनों को कमरे से पकड़कर थाने ले आई और पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस पंजीकृत करके युवक को जेल भेज दिया। इस घटना के बाद उस मैरिज हॉल को लेकर लड़की के परिजनों सहित अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई। इस पर एसडीएम कुणाल ने रविवार को मैरिज हॉल को सील कर दिया। इस दौरान सीओ शुभेंदु, नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय, एसओ श्याम सुंदर तिवारी, लेखपाल रणधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी मैरिज हाल में होती रही हैं अवैध गतिविधियां
इटवा। डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मैरिज हॉल से बृहस्पतिवार को नाबालिग लड़की के साथ पकड़ा गया युवक इस मैरिज हॉल का कोई पहला ग्राहक नहीं है। आरोप है कि यहां लंबे अरसे से प्रतिदिन लगभग छह से अधिक युगल, जिनमें नाबालिग भी शामिल रहते थे, यहां आते थे। मैरिज हाल संचालक की ओर से उन्हें बिना पहचानपत्र के कुछ घंटे के लिए कमरा उपलब्ध करा दिया जाता था। जो कुछ देर ठहरने के बाद लौट जाते थे। मैरिज हाल में ऐसी अवैध गतिविधियों की चर्चा लोगों में रहती थी। मैरिज हॉल इस कार्य की आसपास के लोगों में काफी विरोध भी था। परंतु दबी जुबान से होने वाले इस विरोध पर इटवा पुलिस भी चुप थी। इसके चलते संचालक के हौसले बुलंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed