फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Marpit tow Injurd

पुरानी रजिंश में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी

Tue, 24 Nov 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Marpit tow Injurd
पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, दो जख्मी
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुरानी रंजिश में सोमवार रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव के पास दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर देखकर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मारपीट करने वाले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सेहुड़ा सेहुड़ी गांव के निवासी हैं।

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सेहुड़ी निवासी दिलीप मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्र सोमवार रात 10 बजे कहीं से मांगलिक समारोह से सेहुड़ी अपने गांव आ रहे थे। वह चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि गांव निवासी भोलू शर्मा भी पहुंच गया और उनकी बाइक रोक दी। आरोप है कि दिलीप ने समर्थकों के साथ उसे पीट दिया, जिससे भोलू घायल हो गया। किसी तरह भोलू ने सेहुड़ा गांव के लोगों को बताया। तत्काल सेहुड़ा गांव के लोग पहुंच गए और दिलीप मिश्रा उर्फ पप्पू व साथी को पीट दिए। मारपीट में दिलीप मिश्र उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। दो पक्षों की मारपीट की सूचना पर एसडीएम शोहरतगढ़ शिवमूर्ति सिंह, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष चिल्हिया, शोहरतगढ़, मिश्रौलिया, ढेबरुआ, जोगिया के थानाध्यक्ष और क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल जायजा लिया। दोनों पक्ष के दिलीप व भोलू शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दिलीप की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चिल्हिया दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की मारपीट में दोनों तरफ से एक-एक लोग घायल हुए हैं। दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed