{"_id":"61800cebf3186e28704b3190","slug":"market-ready-for-dhanteras-chances-of-rain-siddharthnagar-news-gkp4150462115","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए बाजार तैयार, धनवर्षा के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए बाजार तैयार, धनवर्षा के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के लिए बाजार तैयार, धनवर्षा के आसार
सिद्धार्थनगर। धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीददारी के लिए बाजार तैयार हो गया है। लोग नया सामान खरीदकर घर ले आने की तैयारी में हैं। उम्मीद है कि बाजार में धनवर्षा होगी। इस शुभ मुहूर्त से पहले ही दुकानदारों से तैयारी कर ली है। शो रूम के साथ छोटी-छोटी दुकानें लग गई हैं। सोमवार को बाजार में लोग अपनी क्षमता के अनुसार सामान की खरीद करेंगे। कुछ लोगों ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त में मनपसंद सामान खरीदने की तैयारी पहले से कर ली है।
मंगलवार को धनतेरस है। उसे ध्यान में रखकर शहर से गांव तक की दुकानों में स्टॉक बढ़ा लिया गया है। लोग सुबह से शाम बर्तन, कपड़े, गहने, इलेक्ट्रानिक्स के सामान खरीदेंगे। इस खास मौके पर दुकानदारों ने ऑनलाइन मार्केट की तरह दीवाली ऑफर भी शुरू किया है, ताकि आकर्षित होकर ग्राहक उनकी ही दुकान में जाएं। ज्योतिर्विद सुधीर पांडेय ने बताया कि धनतेरस के दिन नए सामान खरीदना शुभ होता है। इस दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इसी दिन से पांच दिन का दीप उत्सव शुरू होता है।
सज गईं दुकानें
धनतेरस के दो दिन पहले ही शहर की सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, जूते, बर्तन, फर्नीचर, वाहनों की खरीदारी खूब होगी। लोगों ने वाहन और गहनों की बुकिंग पहले ही कराई है, ताकि उन्हें धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर मनपसंद वाहन मिल जाए। इसी प्रकार पेंट और होम डेकोरेशन की दुकानों में रौनक बढ़ गई है। शहर के तेतरी बाजार, साड़ी तिराहा, हाइडिल तिराहा, सनई एवं पुरानी नौगढ़ की दुकानों में शानदार सजावट की गई है। घरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शानदार ढंग से सजावट की गई है।