फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Many teachers were found missing during BEO's inspection

Siddharthnagar News: बीईओ के निरीक्षण में गायब मिले कई अध्यापक

Thu, 11 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Many teachers were found missing during BEO's inspection
भनवापुर। ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा अलग-अलग दिवसों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई अध्यापक जहां गायब मिले वहीं विद्यालय में तमाम कमियां भी पाई गईं। विद्यालय की अव्यवस्था को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने आठ सितंबर को प्राथमिक विद्यालय से सेखुई गोवर्धन का निरीक्षण किया, जहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक हिमांशु द्विवेदी तथा सहायक अध्यापक गौरव यादव बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। इस विद्यालय पर निरंतर शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। अनुपस्थित मिले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस विद्यालय में एक सितंबर से एमडीएम पंजिका पर अंकन निरंतर नहीं किया गया है यहां टोल फ्री नंबर व कंपोजिट ग्रांट का अंकन भी नहीं किया गया। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय तरहर में भी निरीक्षण किया गया, जिसमें शिक्षामित्र सुनीता त्रिपाठी हस्ताक्षर बनाकर गायब थी। नामांकित बच्चों के सापेक्ष 54 बच्चे मिले। यहां एक बच्चा मात्र ड्रेस में पाया गया जो शिक्षकों की उदासीनता व लापरवाही को दर्शाता है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रितेश राय के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिकटा में निरीक्षण किया गया, यहां पर कंपोजिट ग्रांट का अंकन नहीं किया गया था। पुस्तक वितरण पंजिका में भी बच्चों का विवरण शिक्षक द्वारा नहीं भरा गया। शिक्षक डायरी भी नहीं मिला। इस विद्यालय के समस्त स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विकासखंड के विद्यालयों में उनके द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed