{"_id":"61e1b6ac162c8c4ed351981f","slug":"many-found-viral-feever-patient-siddharthnagar-news-gkp423672598","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज
मौसम की खबर के साथ लगाएं-हरीश
-रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे बच्चे व बुजुर्ग
-
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। इन दिनों मौसम के बदले मिजाज का असर सेहत पर पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। प्रत्येक डॉक्टर के पास कम से कम 10 से अधिक मरीज, हर रोज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पैथालॉजी में जांच कराने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। इस समय सर्दी, जुकाम व बुखार भी कोरोना की आशंका से आमजन को डरा रहा है।
डुमरियागंज न्यू पीएचसी के प्रभारी डॉ. मुस्तकीम अंसारी के मुताबिक ज्यादातर वायरल या मौसमी बीमारियों की शुरुआत खांसी, जुकाम, गले में खराश से ही होती है। समय से जांच कराने के बाद उचित दवा लेने की जरूरत है। नगर के चिकित्सक डॉ. रफीउल्लाह खान और डॉ. ताहिर बताते हैं कि मौसम में हो रहे बदलाव व बढ़ती ठंड का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ओपीडी में अधिकतर मरीज सर्दी, खांसी व जुकाम के साथ सिरदर्द व बुखार का इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। सीएमएस डॉ. एमएम अंसारी ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुजुर्ग व बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में जोड़ों में दर्द, सांस की बीमारी के मरीजों को दिक्कतें बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही नवजात शिशुओं को सर्दी लगने की आशंका रहती है। घर से बाहर निकलने से पहले फुल आस्तीन के कपड़ों के साथ गर्म कपड़े पहनना जरूरी है।
-----
इंसर्ट-
वायरल इंफेक्शन होने पर बरतें सावधानी
डुमरियागंज। वायरल इंफेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ रही है। बच्चे व बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है। इससे वह बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डॉ. आफरीदा खातून ने कहा कि इंफेक्शन से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां लें। सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, विटामिन सी वाले फल खाएं, जिससे शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।