फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mantra given to stay healthy by cycling

Siddharthnagar News: साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने का दिया मंत्र

Sat, 03 Jun 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mantra given to stay healthy by cycling
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में विश्व साइकिल दिवस पर निकाली साइकिल गई रैली में शामिल लो
सिद्धार्थनगर। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शनिवार को कंचनपुर गांव में स्थित उपकेंद्र पर तैनात सीएचओ विजेता राणा के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। इसमें लोगों को जागरूक किया गया और बताया गया कि साइकिल चलाकर कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है।
विज्ञापन

उपकेंद्र कंचनपुर पर तैनात सीएचओ विजेता राणा की ओर से विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकालकर ग्राम पंचायत में लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया गया। रैली को प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ कर ग्राम पंचायत में भ्रमण करते हुए टीकाकरण स्थल के बाद उप केंद्र पर जाकर समाप्त किया गया। सीएचओ ने बताया गया कि नियमित साइकिल चलाने से कई प्रकार की बीमारियों से शरीर को बचाया जा सकता है। जैसे हड्डियों के रोग, ह्रदय संबंधी रोग इत्यादि से छुटकारा मिलेगा। वहीं, शरीर का वजन भी नहीं बढ़ेगा और नियमित साइकिल चलाने से काफी हद तक वजन भी कम किया जा सकता है। जिसके चलते कई बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शेख मोहम्मद मुस्तफा, एएनएम गुंजा देवी, आशा रीता देवी, इंद्रावती देवी, मोहम्मद स्वालेह, मोहम्मद ताहिर, सुभाषचंद्र, भरत लाल, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed