{"_id":"635d7432e6288c755b55582c","slug":"mango-rs-400-per-kg-and-pome-granate-sold-rs-160-per-kg-siddharthnagar-news-gkp4555326143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम 350 से 400 किलो, तो अनार बिका 160 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम 350 से 400 किलो, तो अनार बिका 160 रुपये किलो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम 350 से 400 किलो, तो अनार बिका 160 रुपये किलो
सिद्धार्थनगर। छठ पूजा में फल की दुकानों पर भीड़ लगी रही। फुटकर में नाशपाती 80 से 90 रुपये किग्रा बिकी। जबकि, बिना मौसम बाजार में आए आम का दाम 350 से 400 रुपये किग्रा रहा। अनार 150 से 160 रुपये किलो बिका।
छठ पूजा के लिए लोगों ने फलों की खूब खरीदारी की। सिद्धार्थ चौराहे पर दोनों तरफ सजी फलों की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ रही। लोग व्रत एवं पूजन के दौरान लगने वाले फलों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में शरीफा 80 से 100 रुपये किग्रा, नाशपाती 80 से 90 रुपये, संतरा 70 से 80 रुपये, पपीता 80 से 100 रुपये किग्रा बिक रहा था। जबकि गरी 30 से 60 रुपये में एक पीस, किवी फल 40 रुपये पीस, रामफल 50 रुपये पीस, मुसम्मी 60 रुपये और तरबूज 50 रुपये किग्रा रहा। बेमौसमी फलों में शामिल बेर 200 रुपये किग्रा बिकी। सिंहाड़ा 40, गंजी 50, आंवला 40 और इमली 160 रुपये किग्रा बिका। थोक विक्रेता मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि बाजार में नागपुर का संतरा, हिमाचल एवं जम्मू से आए सेब और कर्नाटक के अनन्नास की धूम है।
50 रुपये पीस बिका गन्ना
पूजा में लगने वाले सबसे महत्वपूर्ण गन्ना का भाव तो सबसे अधिक रहा। एक गन्ना का दाम 40 से 50 रुपये तक रहा। इसी तरह पूजा में उपयोग होने वाले सूप की कीमत 120 रुपये पीस और दौरी 400 रुपये तक प्रति पीस बिकी। प्रसाद के लिए छठी चावल 200 रुपये किलो बिका। जबकि देसी नींबू 100 रुपये में एक पीस बिका।
विज्ञापन
थोक से डेढ़ गुना रहा फुटकर भाव
मंडी में जहां सेब का थोक भाव 40 से 50 रुपये किग्रा था। वहीं, फुटकर में यह 80 से 100 रुपये बिक रहा था। थोक में संतरा 45 रुपये तो फुटकर में 70 से 80 रुपये किग्रा बिक रहा था। इसी तरह थोक में अनार 100 तो फुटकर में 150 से 160 रुपये किग्रा बिका। थोक में केला 16 रुपये तो फुटकर में 40 से 50 रुपये किग्रा में बिका।