Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mango demand has increased in the market, now it is expected to become cheaper.

Siddharthnagar News: बाजार में बढ़ी आम की आवाक, अब सस्ता होने की उम्मीद

Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mango demand has increased in the market, now it is expected to become cheaper.
-दशहरी सहित कई प्रजाति के आम बाजार में आने लगे
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। गर्मी के तेवर तेज होने के साथ ही जिले के बाजारों में आम की आवक भी तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों में दशहरी मलीहाबादी आम की खेप बड़ी मात्रा में पहुंचने लगी है। कारोबारियों का कहना है कि आवक बढ़ने से आम के दाम में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है और आने वाले एक-दो सप्ताह में उपभोक्ताओं को और राहत मिल सकती है।
अभी तक सीमित आपूर्ति के कारण आम ऊंचे दामों पर बिक रहे थे लेकिन अब बागानों से लगातार तुड़ाई होने और मंडियों में माल पहुंचने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। आम की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है और लोग अलग-अलग किस्मों का स्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि दाम कम होने से बिक्री बढ़ेगी।
विज्ञापन

फलों के राजा आम की बाजार में धाक बढ़ने लगी है। पिछले एक सप्ताह से बाजार में आम अधिक आने लगा है। इसमें दशहरी की आवक अधिक देखी जा रही है। हालांकि, बाजार में जानकारी ली गई तो डाल वाला आम नहीं है, अभी पाल का आम आ रहा है। जिले के प्रमुख बाजार सिद्धार्थनगर मुख्यालय बांसी, और डुमरियागंज शाहपुर मंडी में इस समय सबसे अधिक मांग दशहरी आम की आवक की बनी हुई है। लखनऊ और मलिहाबाद क्षेत्र से आने वाला दशहरी अपने स्वाद और मिठास के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अब्दुल के अनुसार, आम की आवक बढ़ी है। बारिश के बाद रेट में अंतर आएगा और आवक और भी बढ़ेगी। बारिश के बाद कई प्रजाति के आम पकेंगे और बाजार में आएगा। अभी दशहरी 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। वहीं, कुछ अन्य आम हैं जो 50 से 55 रुपये प्रतिकिलो की दर से बेचे जा रहे हैं। आवक और बढ़ने पर कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक और कमी आने की उम्मीद है। इससे आम आमजन की पहुंच में और अधिक होगा।

फल विक्रेताओं का कहना है कि जून के दूसरे सप्ताह से आम का सीजन पूरी तरह रफ्तार पकड़ लेगा। अभी कई बागानों में तुड़ाई जारी है और अगले कुछ दिनों में बड़ी मात्रा में माल बाजार तक पहुंचेगा। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के आम आने से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। दुकानदारों ने बताया कि सुबह से शाम तक आम की बिक्री लगातार हो रही है और परिवारों के साथ-साथ शादी-विवाह व अन्य आयोजनों के लिए भी बड़ी मात्रा में खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed