फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make yoga a habit, if you do it you will remain healthy: MP

योग को आदत में लाएं, करेंगे तो रहेंगे निरोगी : सांसद

Sun, 15 Jun 2025 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Make yoga a habit, if you do it you will remain healthy: MP
उद्यान पार्क योगा करते सांसद जगदंबिका पाल, डीएम डॉ. राजा  गणपति आर। स्रोत विज्ञ​प्ति
: शहर के उद्यान पार्क में लोगों ने किया योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के अलंकृत उद्यान पार्क में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल व डीएम डॉ. राजागणपति आर. शामिल हुए। उन्होंने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा।
यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। 11 वर्षों से 15 से 21 जून तक यह कार्यक्रम होता है। पहली बार यह अवसर है कि 15 जून को इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं। इसमें शिक्षक बड़ी संख्या में आए। योग के प्रति आपकी उपस्थिति इस बात का द्योतक है कि आप लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं। योग के द्वारा स्वास्थ्य में सुधार होता है। पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है। स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग रखता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि यह सरकार का एक सराहनीय प्रयास है योग को हम सब अपनी आदत में लाएं। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करेंगे तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लंबी आयु होगी। जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि 21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में आकर सामूहिक योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक महेश कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी अग्रवाल, जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय बहादुर, योग सहायक उदय सिंह, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed