{"_id":"664bbce056b6aa329608be44","slug":"make-people-aware-by-visiting-homes-dr-shailendra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-117785-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह भ्रमण कर लोगों को करें जागरूक : डॉ. शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह भ्रमण कर लोगों को करें जागरूक : डॉ. शैलेंद्र
Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 May 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे दिन अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने प्रतिभागी आशाओं को क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान योग्य दंपती, गर्भवती महिला तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सुषमा द्विवेदी ने आशा बहू को नवजात शिशुओं के अभिभावक को हाथ धुलने की जानकारी देना, नवजात शिशु का वजन, तापमान, सांस की गिनती, नवजात शिशु और मां के खतरे की लक्षण के विषय में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राजीव कुमार त्रिपाठी व मैराज अहमद ने बताया कि आशा बहू को अपने क्षेत्र में प्रत्येक बच्चों के भ्रमण करने पर 50 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान फूल कुमारी, अनीता, दुर्गेश नंदिनी, संध्या, सुशीला, विनीता मौजूद रहीं। संवाद