फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make Holi fun special with herbal colors

Siddharthnagar News: हर्बल रंगों के साथ होली की मस्ती को बनाएं खास

Sun, 17 Mar 2024 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Make Holi fun special with herbal colors
डुमरियागंज में बिकने के लिए दुकान पर रखा हर्बल रंग हर्बल रंग।
डुमरियागंज। होली के पर्व पर लोग एक-दूसरे पर जमकर रंग-गुलाल उड़ाते हैं। लेकिन रासायनिक रंगों से लोगों को नुकसान का खतरा भी बना रहता है। हालांकि आजकल बाजार में हर्बल रंग भी मिल रहे हैं। इससे आपके स्वास्थ्य का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन

डुमरियागंज निवासिनी दीपा कौशल बताती हैं कि होली में बाजार का रंग इस्तेमाल नहीं करती हैं। हर साल खुद ही रंग बनाती हैं। मोनिका बताती हैं कि इस बार उनके परिवार में हर्बल रंग बनाया जा रहा है। घर में बनाए जाने वाले रंग गुलाल से कोई नुकसान नहीं होता है। डुमरियागंज की रुबी कसौधन का कहना है कि रासायनिक रंगों से कुछ लोगों को चेहरे पर दाने निकल आते हैं। इसलिए फूलों से बने हर्बल रंग गुलाल का प्रयोग करना चाहिए। सूखा पीला रंग बनाना है तो एक कटोरी में हल्दी और बेसन मिला लें। जिससे चेहरे पर निखार आने लगेगा। आपको पीला रंग गीला बनाना है तो हल्दी को पानी में भिगो दें।
विज्ञापन

चाहे तो इसमें गेंदा के फूल भी पीसकर मिला सकते हैं। नारंगी रंग बनाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करें। इसके लिए टेसू यानी पलाश के फूलों को दो तीन दिनों तक धूप में सुखा लें और सूखी पंखुड़ियां से पाउडर बना लें। अगर गीला रंग तैयार करना हो तो टेसू के फूलों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर उसे उबालकर रंग बना लें। लाल के बाद हरा रंग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हरा रंग बनाने के लिए मेथी या पुदीना की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन पत्तियों को धूप में सुखाकर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। अगर गीला हरा रंग बनाना है तो हरे पत्तेदार सब्जियों को उबालकर उनका लेप बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं हर्बल रंग
नगर की दीपमाला कहती हैं कि होली पर लाल रंग लगाना लोगों को ज्यादा ही पसंद होता है। आप घर पर होली के लिए लाल रंग बना सकते हैं। इसके लिए आटे में लाल चंदन पाउडर मिला दें। आपके पास चंदन पाउडर ना हो तो सिंदूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको गीला रंग बनाना है तो आप चुकंदर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। चुकंदर की जगह आप गुड़हल के फूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


केमिकल के रंगों के इस्तेमाल से होती है स्किन एलर्जी

डॉ. मुहम्मद मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि होली के केमिकल युक्त रंगों से त्वचा पर एलर्जी होना आम है। इसके अलावा चकत्ते या जलन पैदा हो सकती है।

रासायनिक रंगों से आंखों की रेटिना भी हो सकती है प्रभावित
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवीर रिजवी ने बताया कि रंगों में कई तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है। अगर यह आंख में घुस गया तो इससे रेटिना को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा आंखों का संक्रमण भी हो सकता है। रंग की वजह से आंखों में रेडनेस हो सकती है, जो आगे चलकर कंजंक्टिवाइटिस और यहां तक कि अंधेपन का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed