{"_id":"651486003dcfdc4ae40f9507","slug":"main-accused-of-gang-rape-of-teenage-girl-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-5466-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ क्षेत्र के सामूहिक दुष्कर्म में शामिल एक आरोपी को शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने सनई चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने 12 सितंबर को तहरीर देकर बताया कि दो सितंबर को एक युवक ने मेरी नाबालिग बहन को बहाल फुसलाकर व शादी का झांसा देकर बुलाया, और भगा ले गया। मामले को संज्ञान में लेकर किशोरी की खोजबीन की जा रही थी। 20 सितंबर को किशोरी किसी तरह जब घर पहुंची, तो उसके परिजन थाने पर लेकर पहुंचे। उसके बाद किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
पूछताछ में किशोरी ने बताया कि भगाकर ले जाने वाले युवक ने अपने कुछ लोगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामले को संज्ञान में लेकर अपहरण, शादी का झांसा व दुष्कर्म सहित पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी सनई चौराहे पर है, और कहीं भागने के फिराक में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक कुमार ओझा निवासी झांगा थाना हाटा जनपद कुशीनगर बताया। उसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।