{"_id":"6495e20b6481d021950fb22e","slug":"mahesh-won-prize-in-yoga-in-state-level-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-302-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेश ने योग में जीता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेश ने योग में जीता पुरस्कार
Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री से राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करते महेश। विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने सिद्धार्थनगर के महेश कुमार को राज्य पुरस्कार से किया पुरस्कृत किया है। उन्होंने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसके पहले भी उन्होंने योग के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के प्रदेश भर से अपने अपने जनपद से उत्कृष्ट एक अध्यापक एवं एक अध्यापिका का राज्य स्तर पर योग प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी से पुरुष वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के सहायक अध्यापक महेश कुमार और महिला वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तिगोड़वा की प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा का चयन किया गया। अध्यापकों में जहां संतकबीरनगर के राघवेन्द्र प्रताप रमन को प्रथम स्थान मिला, वहीं महेश कुमार ने 13वां स्थान प्राप्त किया। प्रदेश भर के 20 उत्कृष्ट अध्यापकों को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेडल पहनाया और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। महेश कुमार और अर्चना वर्मा ने इस प्रतियोगिता द्वारा राज्य स्तर पर सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जहां महेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस पुरस्कार को प्राप्त किया, जबकि अर्चना वर्मा को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र मिला।