फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mahavir Dutt recalled with gratitude

श्रद्धा से महावीर दत्त को याद किया

Mon, 05 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Dutt recalled with gratitude
प्रेरणा दिवस पर लोगों को संबोधित करते डा.जय सिंह। - फोटो : रमेश मिश्र
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. गणेश पांडेय ने कहा कि महावीर दत्त शर्मा बहुत ही संघर्षशील व्यक्ति थे।
विज्ञापन

संगठन के सभी लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष ताकीब रिजवी ने कहा कि महावीर दत्त शर्मा ने संगठन को खड़ा करने के लिए बहुत मेहनत किया है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने का कि महावीर दत्त शर्मा अपने गांव के प्रथम कार्यवाहक ग्राम प्रधान थे। उन्होंने आजीवन ग्राम प्रधानों के लिए संघर्ष किया। वे एक अध्यापक होते हुए भी पूरे देश में प्रधान एवं ग्राम पंचायतों के लिए लड़ाई लड़ी। आज पूरे प्रदेश में ग्राम प्रधानों को जो मानदेय मिल रहा है यह उन्हीं की देन है।
विज्ञापन

आज पुण्यतिथि पर हमे उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका नमन किया। इस दौरान जिला महामंत्री हाजमा, श्याम नरायन मौर्य, मनोज दुबे, सुनील यादव, जवाहिर यादव, वीरेंद्र तिवारी, मिथलेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed