{"_id":"66f6f5ab9860923a89066181","slug":"mahatma-gandhi-jayanti-will-be-celebrated-in-a-simple-manner-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-124821-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादगीपूर्ण तरीके से मनायी जाएगी महात्मा गांधी जयंती : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादगीपूर्ण तरीके से मनायी जाएगी महात्मा गांधी जयंती : डीएम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी की जयंती को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया गया। डीएम डॉ. राजागणपति आर ने निर्देश दिया कि दो अक्टूबर गांधी जयंती समारोह को सादगी एवं सम्मानपूर्वक आयोजित किया जाएगा। एक अक्टूबर 2024 को सभी सरकारी भवनों, चौराहों पर लगे मूर्तियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्तंभों की सफाई व्यवस्था संबंधित नगर निकाय के ईओ कराएंगे।
उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को सुबह नौ बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालयों तथा विद्यालयों तथा अन्य संस्थानों के हाल में विभागाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों के साफ-सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित कराएंगे।
क्रीड़ा स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के उत्तरदायी क्षेत्राधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के समारोह को पूरे मनोयोग के साथ मनाया जायेगा। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
होगा रक्तदान
सुबह 10 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों में विशेष सफाई व्यवस्था एवं मरीजों में फल वितरण किया जाएगा। साथ ही साथ जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।