{"_id":"678e8372839249f5f601b77c","slug":"mahakubh-no-train-from-the-district-no-room-from-gorakhpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131032-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाकुभ : जिले से ट्रेन नहीं गोरखपुर से नो रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकुभ : जिले से ट्रेन नहीं गोरखपुर से नो रूम
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले से कुंभ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होने से गाेरखपुर से संचालित होने वाली ट्रेन में भी टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने के लिए बस का ही सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेन की सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालु दर्शन व संगम स्नान जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में ट्रेन में रिजर्वेशन टिकट नहीं मिलने से श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिले से प्रयागराज के लिए ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है, जबकि गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन में नो रूम व लंबी वेटिंग है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि बढ़ती ठंड में बसों से यात्रा करना कठिन है। ऐसे में ट्रेन की तीनों वर्ग में भी सीटें खाली नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को प्रयागराज संगम का दर्शन व स्नान करना कठिन हो गया है।
सोमवार को ऑनलाइन चेक करने पर गोरखपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 27 जनवरी को 123 वेटिंग व 28 जनवरी को 195 वेटिंग था। जीकेपी एडीआई एक्सप्रेस में 27 जनवरी को 198 वेटिंग लिस्ट है। इसी क्रम में गोरखपुर एलटीटी व चौरी-चौरा में 27 व 28 जनवरी को सभी कोच में नो रूम हो गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
स