{"_id":"67f6b746850caa9b50043b79","slug":"madrasa-children-will-also-read-ncert-books-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135532-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मदरसे के बच्चे भी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मदरसे के बच्चे भी पढ़ेंगे एनसीईआरटी की किताबें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब मदरसा शिक्षा परिषद के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एनसीईआरटी की किताबें पढ़ेंगे। परिषदीय विद्यालयों की तरह बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा-एक से तीन तक के बच्चों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। यह नियम प्रभावी हो गया है। इसी सत्र से मदरसे में एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाई होगी।
सरकार माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में शिक्षा को बेहतर माहौल बनाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है, जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। साथ ही लोगों का सरकारी विद्यालयों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। इसी के तहत मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताब शुरू करने का शासन ने निर्देश दिया है। इसी सत्र से यह व्यवस्था प्रभावी हो गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग से किताब उपलब्ध करवाएगा। आकड़ों के मुताबिक जनपद में 400 से अधिक मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक बच्चों को एनसीईआरटी की किताब मिलेगी। शासन की ओर से यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग किताबों को वितरण करवाएगा।