फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Madhav Prasad Tripathi Medical College

Siddharthnagar News: माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब ओपीडी पर्ची के लिए नहीं होगी मारामारी

Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Madhav Prasad Tripathi Medical College
मेडिकल कालेज के ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लगी भीड़।
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अब उन्हें ओपीडी पर्ची के लिए घंटों लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि अब छह काउंटर चलेंगे, जिससे मरीजों पर्चा बिना परेशानी और जल्द मिल जाएगा। पहले दो ही काउंटर के चलने से मरीजों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था। जिससे अब मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में परिवर्तित हो जाने के बाद लगातार सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। जिस हिसाब से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसी हिसाब से गोरखपुर औैर लखनऊ मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर सुविधाएं बढ़ाने की कवायद चल रही है। जिले की तकरीबन 29 लाख की आबादी के लिए इलाज का भार इस अस्पताल पर है। जिला अस्पताल रहते हुए भी जिले के हर कोने से मरीज इलाज के लिए यहां पर आते थे। पर्ची काउंटर एक होने के कारण उन्हें ओपीडी पर्ची केे लेने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में अस्पताल संबद्ध हुआ तो भीड़ बढ़ने के बाद एक काउंटर बढ़ाया गया। पर हर दिन 1000 हजार से 1500 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे। मरीजों की बढ़ती भीड़ पर व्यवस्था नाकाफी साबित होने लगा। अब पूर्ण रूप से मेडिकल कॉलेज हो जाने के बाद संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की समस्याओं को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर यहां भी पर्ची काउंटर बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब दो के बजाए छह काउंटर चलेंगे। जिससे मरीजों को लाइन न लगाना पड़े। तीन काउंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। तीन पर काम चल रहा है। जो दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा। अब कुल छह काउंटर हो जाएंगे। काउंटर के बढने से उन मरीजों को सबसे अधिक सहूलियत मिलेगी, जो 70 किलोमीटर दूरी, डुमरियागंज, बिस्कोहर और भवानीगंज से आते हैं। इन्हें पहुंचने भी दिक्कत होती है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पर्ची काउंटर बढ़ाया जा रहा है। जिससे मरीजों को आसानी से पर्ची मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed