{"_id":"6876952fa1e56c6d910e51e2","slug":"made-people-aware-about-education-by-taking-out-a-rally-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141180-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रैली निकालकर लोगोंं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रैली निकालकर लोगोंं को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। प्राथमिक विद्यालय प्रथम में मंगलवार को निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया और सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, जिसकी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह बच्चों को पाठ्य पुस्तक भेंटकर की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। बीईओ नीरज कुमार सिंह और सभासद अशफाक अहमद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने रवाना किया।
रैली में बच्चे तख्ती लिए थे और नारा लगा रहे थे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुदिता सिंह,दीपक कुमार गुप्ता ,साधना, सरिता, प्रियंका, नीरजा आलिया आदि मौजूद रहीं।क