{"_id":"58e27af84f1c1b3a465b530d","slug":"machiavelli-disaster-53-bigha-crop-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछुआ ने मचाई तबाही, 53 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछुआ ने मचाई तबाही, 53 बीघा फसल राख
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
मोहाना के सुकरौला गांव में आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। तेज पछुआ हवा ने सोमवार को जिले में जमकर तबाही मचाई। अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग ने 53 बीघा फसल राख कर दिया। बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरा। किसान पैदावार को बचाने में जूझते रहे। दमकल की गाडिय़ां समय से नहीं पहुंची। ग्रामीण सीमित संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महदेइयां के दक्षिण सीवान से गुजर रहे हाईटेंशन तार में शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली। देखते-देखते खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोगों को खबर लगे, विकराल रूप ले लिया। किसानों के आंख के सामने करीब 25 बीघा फसल राख हो गई। लोगों ने सूचना तत्काल प्रशासन को दी। काफी देर बाद दमकल पहुंची। तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। कोटिया दीगर निवासी अद्दू सलाम, महदेइयां निवासी भीखराम, रिक्खी, चिनकू, मोहन, पांचू, सूक्खू आदि किसान की फसल जल गई।
कोतवाली लोटन के ग्राम भगता में अचानक विद्युत तार टूट कर गेहूँ के फसल पर गिर गया। जिससे झीनक उर्फ हुसैन, साजिर, लाल बहादुर की करीब तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पंपिगसेट से पानी चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद काफी देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। मोहाना थाना क्षेत्र के सुकरौली में दोपहर को शाट सर्किट से आग लग गई। जिसमें करीब 25 बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ी व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी में ग्राम सुकरौली निवासी मो. हासिम, मो. नाजिम, अब्दुल हलीम, नियाज अहमद, मो. उमर, अबू बकर, मो. हसन, इरशाद, रामू, जुबेर, मुख्तार अहमद, जबीउल्लाह आदि की फसल जलने की सूचना है।
विज्ञापन
कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर 1 के टोला पोखरभिटवा निवासी गयासुद्दीन के घर में आग लग गई। शादी के तैयारियों से संबंधित व घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर ने अग्निशमन विभाग को सूचना मिलने के बाद समय से मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। खेत में डंठल जलाने से किसानों को रोका जाए। इस संबंध में भी सभी एसओ को निर्देशित किया जा चुका है। अगर कहीं डंठल जलाने की सूचना मिलती है संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।