फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lurning License

अब 60 लोगों का हर दिन जारी होगा लर्निंग लाइसेंस

Thu, 17 Sep 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
lurning License
अब 60 लोगों का रोजाना जारी होगा लर्निंग लाइसेंस
विज्ञापन

लाइसेंस की उम्मीद रखने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी सहूलियत
कोरोना संक्रमण के चलते एक दिन में जारी होते थे 20 लर्निंग लाइसेंस
समस्याओं को देखते हुए बढ़ी संख्या, जल्द बनेगा लर्निंग लाइसेंस
आवेदन के तीन माह बाद मिलती थी परीक्षा की तिथि
श्याम सुंदर तिवारी
सिद्धार्थनगर। वाहन का लाइसेंस बनवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब रोजाना 20 के बजाए 60 लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे आवेदन करने वालों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। शासन से आए निर्देश के बाद नियम में बदलाव किया गया है। इससे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं लाइसेंसी जारी किए जाने का समय और कम हो जाएगा। लोगों को तय समय सीमा में लाइसेंस मिल जाएगा।
कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के बाद शासन ने वाहनों के लाइसेंस को जारी किए जाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। लोगों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने सामाजिक दूरी को पालन करते हुए प्रतिदिन औसतन 20 लर्निंग जारी करने की छूट दी थी। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ गईं। आवेदन करने वालों को अपनी बारी के लिए कम से कम तीन माह का इंतजार करना पड़ रहा था। इसके बाद परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थी का लाइसेंस जारी हो रहा था। इसके बाद लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ती थी। इसमें लंबा वक्त लग रहा था। अभ्यर्थियों की समस्याओं को देखते हुए शासन ने राहत दी है। अब प्रतिदिन 60 लोगों परीक्षा में शामिल होंगे, उनका लर्निंग जारी होंगे। माना जा रहा है कि जहां तीन दिन में 60 लोगों की लर्निंग लाइसेंस बनते थे अब वह एक दिन में बनेंगे। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने बताया की लर्निंग लाइसेंस परीक्षा में अब प्रतिदिन 60 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले जारी होते थे 80 लाइसेंस
एआरटीओ कार्यालय के मुताबिक कोरोना संकट काल शुरू होने से पहले प्रतिदिन औसतन 75-80 लोग परीक्षा में बुलाए जाते थे। इसमें आवेदन के एक माह के भीतर परीक्षा का नंबर आ जाता था। मगर कोरोना संक्रमण के फैलाव के बाद 20 लोगों की परीक्षा शुरू हुई तो अभ्यर्थी को तीन माह का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब 60 संख्या पहुंच गई तो काफी राहत मिलेगी। एआरटीओ के मुताबिक सामाजिक दूरी का पालन करते हुए परीक्षा में बैठाया जाए। इसके लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक परीक्षा और अन्य कागजी काम होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed