फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lured by the promise of doubling their gold, they handed over the real thing and received a fake in return.

Siddharthnagar News: सोना डबल करने का झांसा असली लेकर थमाया नकली

Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lured by the promise of doubling their gold, they handed over the real thing and received a fake in return.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव में सोने के आभूषण और धनराशि को दोगुना करने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोगुना करने का झांसा देकर जालसाज असली के बदले नकली आभूषण थमाकर चले गए। पीड़ित परिवारों ने कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी विक्रम, संजू पत्नी राजकुमार और सरस्वती पत्नी प्रभु ने त्रिलोकपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति स्वयं को झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाओं का जानकार बताकर क्षेत्र में लोगों का विश्वास जीतता था। वह लोगों को सोने के आभूषण और नकदी को विशेष प्रक्रिया के माध्यम से दोगुना करने का लालच देता था। पीड़ितों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उन्हें विश्वास में लेकर उनके सोने के जेवरात और नकदी अपने पास रखवा लिए। कुछ समय बाद जब सामान वापस किया गया तो असली सोने के आभूषणों की जगह नकली जेवर रखे मिले। शुरुआत में उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई लेकिन बाद में जांच कराने पर कथित ठगी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार, जब उन्होंने अपने असली जेवरात और धनराशि वापस मांगी तो आरोपित टालमटोल करने लगा। बाद में उसने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और वह क्षेत्र से लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed