फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lunch prepared on a wood stove

Siddharthnagar News: लकड़ी के चूल्हे पर बनेगा मध्यान्ह भोजन

Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lunch prepared on a wood stove
चनुकी। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में रसोई गैस सिलिंडर के अभाव में मध्यान्ह भोजन बंद नहीं होगा। बल्कि लकड़ी के चूल्हा पर बनाना पड़ेगा। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी लार ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए रसोई गैस सिलिंडर की व्यवस्था है। पिछले 10 दिनों से गैस की किल्लत के चलते तमाम स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन नहीं दिया जा रहा है। गैस सिलिंडर के अभाव में खाना नहीं बनाए जाने की शिकायत कई हेडमास्टरों ने खंड शिक्षा अधिकारी लार अमित कुमार सिंह की है। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था के लिए बीईओ ने बीएसए को पत्र भेजा था। बीएसए की तरफ से सभी गैस एजेंसियों को भी इस बावत पत्र भेजा गया है। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए लकड़ी के चूल्हे पर मध्यान्ह भोजन बनवाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed