फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   locked cdpo office

सीडीपीओ ऑफिस में ताला डाला

Mon, 05 Sep 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
locked cdpo office
‌‌‌ विरोध - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ताला लगा दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए और धरना दिया। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे आगंनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी के नेतृत्व में सीडीपीओ कार्यालय पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गईं। राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय वृद्धि की मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रभावती देवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने के साथ ही 18 हजार व 9 हजार मानदेय दिया जाना चाहिए। पेंशन, हर साल 15 दिनों का चिकित्सकीय अवकाश, वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने के साथ ही पोषाहर केंद्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था करवाई जाए, जिससे कार्यकर्ताओं को अफसरों के उत्पीड़न से राहत मिले। धरना-प्रदर्शन में कलावती, बिंद्रावती पांडेय, अनीता, माला, इंद्रावती, ऊषा, रेखा, गायत्री, निमज्ला, सरस्वती, प्रमिला, राजपती, नीलम, भारती, किरन श्रीवास्तव आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed