फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Local people will be saved from disaster, frontline workers will be trained

आपदा से बचाव करेंगे स्थानीय लोग, फ्रंटलाइन वर्करों का होगा प्रशिक्षण

Sat, 05 Dec 2020 09:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Local people will be saved from disaster, frontline workers will be trained
आपदा से बचाव करेंगे स्थानीय लोग, फ्रंटलाइन वर्करों का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

यूनीसेफ और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तैयार कर रहे कार्यकर्ता
जिले के पांच गांवों में कार्यशाला आयोजित कर तैयार होगा आपदा बचाव का खाका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बाढ़ आदि आपदाओं से बचाव के लिए स्थानीय स्तर पर ही फ्रंटलाइन वर्कर तैयार किए जाएंगे। यूनीसेफ एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जिले के पांच ब्लॉकों और पांच गांवों में कार्यशाला आयोजित कर फ्रंटलाइन वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में स्थानीय नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार की जाएगी।
ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के लिए यूनीसेफ के तकनीकी सहयोग से पहले ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसके बाद गांव स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि बाढ़ समेत कई आपदाओं से बचाव के लिए गांव स्तर पर फ्रंटलाइन वर्कर तैयार किए जाएंगे। इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में प्रत्येक ब्लॉक के पांच-पांच राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षामित्र शामिल होंगे। प्रशिक्षण में प्रत्येक ब्लॉक के 20-20 प्रधान एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 10-10 एएनएम, ग्राम विकास अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, रोजगारसेवक भी शामिल होंगे। गांवों में कार्यशाला आयोजित कर फ्रंटलाइन कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे, जो स्थानीय स्तर पर आपदा के दौरान बचाव कार्य में सक्रिय भागीदारी करेंगे। डीएम ने बताया कि कार्यशाला के दौरान संबंधित गांव के नागरिकों से आपदा प्रबंधन के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। जिसमें मिली जानकारी, प्रतिक्रिया और सलाहों को शामिल कर आपदा प्रबंधन की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

सात से 22 दिसंबर तक आयोजित होगा प्रशिक्षण
नौगढ़ ब्लॉक में सात दिसंबर, बर्डपुर में आठ, जोगिया में नौ, उसका में 10 एवं शोहरतगढ़ में 11 दिसंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद उसका के अजिगरा गांव के टोला लाउखाई, बर्डपुर के बूढ़ा, शोहरतगढ़ के महमुदवा ग्रांट के टोला सिंहवारे और जोगिया के महुआ एवं संगलदीप गांवों में 14 से 22 दिसंबर 2020 तक प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed