फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Loan of 10 lakh rupees will be given for employment in pottery art

Siddharthnagar News: कुम्हारी कला में रोजगार के लिए मिलेगा 10 लाख रुपयों का ऋण

Wed, 24 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Loan of 10 lakh rupees will be given for employment in pottery art
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को माटीकला (कुम्हारी) से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त ने दी है।
विज्ञापन

ग्रामोद्योग विभाग की तरफ से कुम्हारी कला जैसे खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप प्लेट आदि) व भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाईल्स, रूफ, टाईल्स, वास बेसिन) एवं सजावटी समान (गुलदस्ता, गमला लैंप आदि) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ऋण आवेदन पत्रों की मांग की जा रही है। इस योजना के तहत आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस योजना में आवेदक को राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ-साथ सहकारी ग्राम्य विकास बैंक (एलडीबी) के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। परियोजना लागत में कार्यशील पूंजी को छोड़कर पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान (सब्सिडी) राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी। स्वरोजगार के लिए इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय द्वितीय तल विकास भवन से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2023 है। साक्षात्कार शासन द्वारा गठित समिति द्वारा किया जाएगा। जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580503136, 7752884707, 9453938215 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed