{"_id":"56e84a364f1c1bc3448b4569","slug":"living-men-count-with-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा इंसानों को संवार रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा इंसानों को संवार रही सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस में छात्र-छात्राओं को लेपटॉप दिया गया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को आयोजित समाजवादी विकास दिवस में सरकार की उपलब्धियों का बखान हुआ। पूर्ववर्ती सरकार से तुलना करते हुए सपा सरकार को जनहितैषी ठहराया। जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं और लाभार्थियों से रुबरु कराया। इशारे में विरोधी दलों को निशाने पर लेते हुए प्रभारी मंत्री ने प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के विजन को पूरा करने के लिए जनसहयोग की अपेक्षा की।
लोहिया कला भवन में आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री शादाब फातिमा ने सपा सरकार को गांधी और लोहिया के सपनों को साकार करने वाली सरकार बताया। कहा कि चार साल पहले विकट स्थितियों में उलझे प्रदेश में सिर्फ सरकार बनाना ही नहीं, बल्कि साधनहीन, गरीब, अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करना सपा का लक्ष्य था।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह सपना साकार हुआ है। सपा सरकार सिर्फ घोषणाएं नहीं करती, उसे साकार भी करती है। हमने पत्थरों को नहीं, जीते-जागते लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। वो लोग और होते हैं, जो नाम, जाति-धर्म पूछकर लाभ देते हैं।
विज्ञापन
सपा ने हर तबके को लाभ दिया है। एक तरफ हमारी सरकार लोगों के आंसू पोछ रही है तो दूसरी ओर कुछ लोग चिंगारी भड़का रहे हैं। हिंदुस्तान को विभाजन नहीं तरक्की की ओर ले जाने की जरूरत है, जो सपा सरकार ही कर सकती है।
तरक्की, प्रगति के पथ पर सब आएं, उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए कदम बढ़ाएं। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। समारोह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र और लैपटाप वितरित किए गए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास, विधायक विजय पासवान, मलिक कमाल यूसुफ, सपा राज्य कार्यसमिति सदस्य उग्रसेन सिंह, पूर्व विधायक लालजी यादव, सईद भ्रमर, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी, इंद्रासना त्रिपाठी, रामकुमार यादव चिनकू सहित जिलाधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार, सीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन बीडीओ केडी गोस्वामी ने किया।