फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Liquor shop accountant's body found hanging under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: शराब की दुकान के मुनीम का संदिग्ध हालात में लटका मिला शव

Tue, 03 Mar 2026 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Liquor shop accountant's body found hanging under suspicious circumstances
भवानीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा बरघाट स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के मुनीम मुनीराम (50) पुत्र छेदी की लाश दुकान में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिली। अंदर से बंद शटर का ताला तोड़कर लाश को बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा करके पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चौकी पर बैठी मुद्रा में लाश मिली है, जिससे लोग हत्या का संदेह जता रहे हैं। लेकिन, ताला अंदर से बंद होने के कारण इस आशंका को पुलिस नहीं मान रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जुड़वनिया गांव निवासी मुनीराम (50) पुत्र छेदी क्षेत्र के ही बढ़नी चाफा स्थित कंपोजिट दुकान पर मुनीम का काम करता था। लाइसेंसधारी प्रवेश कुमार यादव निवासी चंद्रदीप घाट ने बताया कि होली की वजह से दुकान बंद करने और माल उतरवाने के लिए गया था। मुनीराम को रैक लगवाने के लिए रात से ही उसे फोन कर रहे थे, लेकिन वह रिसीव नहीं हो रहा था। सुबह अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर शटर का ताला तोड़कर देखा गया तो मुनीराम मृत अवस्था में मिला। बिस्तर पर इनर से सीलिंग फैन से फंदा लगाकर बैठे मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर एसओ बृजेश कुमार सिंह और सीओ बृजेश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की और लाश को पंचनामा करवा के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टता मुनीम की मौत संदिग्ध लग रही है। स्थानीय लोग दबी जुबान में इसे हत्या बता रहे है क्योंकि, मुनीम चौकी पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंध में थानध्यक्ष ने बृजेश सिंह बताया कि मृतक के भाई हरीराम के तहरीर पर लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed