फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   link aadhar card to account

आधार कार्ड से खाता लिंक नहीं हुआ तो बंद हो जाएगी पेंशन

Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
link aadhar card to account
आधार कार्ड से खाता लिंक नहीं हुआ तो बंद हो जाएगी पेंशन
विज्ञापन

- वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजन पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए अनिवार्य
- 20 अप्रैल तक तय की गई है अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर आप दिव्यांग, विधवा और वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं तो अब आपको अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपके खाते में पेंशन की रकम नहीं आएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल जारी कर दिया है। 20 अप्रैल इसकी अंतिम तिथि तय की गई है।
जिले में एक लाख से अधिक दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन के लाभार्थी हैं। पेंशन में गड़बड़ी रोकने और सही व्यक्ति को लाभ मिले। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से पेंशन धारकों के प्रमाणीकरण के लिए बैंक खाते को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि वृद्ध और विधवा को आर्थिक सहारा के रूप में सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले दिव्यांग लाभार्थी को भी सरकार पेंशन देती है। यह राशि पहले पांच सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से दी जाती थी। जिसकी राशि अब बढ़ा दी गई है। यह राशि पेंशन धारक के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन करने के लिए लाभार्थी किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाएं। वहां पर समाज कल्याण विभाग के पोर्टल को खोला जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। बैंक खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर डालने के बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी नंबर आएगा। ओटीपी नंबर दर्ज करने के बाद खाता नंबर आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

आधार कार्ड से पेंशन वाले खाते का प्रमाणीकरण अनिवार्य है। यह सभी सभी विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन धारकों के लिए लागू है। 20 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन की तिथि है। विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- डॉ. राहुल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी
---
जिले में इस श्रेणी में हैं इतने पेंशन धारक
वृद्धा पेंशन धारक - 80001
विधवा पेंशन धारक -25870
दिव्यांग पेंशन धारक -13514
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed