{"_id":"61e99243787bb31a07639196","slug":"light-rain-may-occur-tomorrow-and-day-after-tomorrow-siddharthnagar-news-gkp4243689161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल और परसो को हो सकती है हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल और परसो को हो सकती है हल्की बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल और परसो को हो सकती है हल्की बारिश
डुमरियागंज। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर जिले के तापमान पर पड़ा है। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद भी धूप नहीं निकली। पछुआ हवा से दिन भर गलन रही। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले तीन दिनों तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। न्यूनतम 07.09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 13.18 डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहेगा। सापेक्षिक आद्रता अधिकतम 72.90 और न्यूनतम 36.65 प्रतिशत हो सकती है। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी के बाद धीरे-धीरे ठंड में कमी की संभावना जताई जा रही है।
अभी किसान फसलों की न करें सिंचाई
बदलते मौसम में 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार ने किसानों को फसलों की सिंचाई और दवा का छिड़काव रोकने की सलाह दी है। केवल दो दिनों के लिए आलू के पिछैती झुलसा से बचाव के लिए डाइथेन एम 45, मेटलैक्सिल या करारी जैसे कवकनाशी फंफूदीनाशक का छिड़काव करें। इसके बाद किसी भी प्रकार की कृषि प्रथाओं जैसे सिंचाई, निराई, गुड़ाई, दवाओं का छिड़काव इंटरकल्चर को रोक दें।