{"_id":"686ab647f12b7a501608f6b2","slug":"life-ending-by-products-from-raar-inside-the-threshold-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-140694-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दहलीज के भीतर रार से उपजा आवेश खत्म कर रहा जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दहलीज के भीतर रार से उपजा आवेश खत्म कर रहा जिंदगी
Sun, 06 Jul 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिलाओं को उनके हक और अधिकार दिलाने की बात की जा रही है। उन्हें मुखर होकर बोलने और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर जागरूकता के दावे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
कारण घर दहलीज के अंदर ससुराल में तकरार और जिनसे प्रेम की अपेक्षा उनकी ओर से दिए जाने वाली मानसिक प्रताड़ना से जीने की इच्छा ही खत्म हो जा रही है। कहीं लोक लाज तो कहीं परिवार छूटने का भय मौत की ओर ले जा रहा है। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के औरहवा गांव के टोला बड़ुइया में महिला ने जो आत्मघाती कदम उठाया, उसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर न सिर्फ खुद मौत के रास्ते को चुना, बल्कि अबोध बेटे और मासूम बेटी के साथ जान दे दी। यह पहली घटना नहीं है।
ऐसी दिलदहला देने वाली कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। जो सामाजिक ताने बाने पर सवाल खड़ा कर रहा है। समाजशास्त्री इसे बेहद चिंताजनक बता रहे हैं, महिला पुलिस अधिकारी लोगों को जागरूक होकर आगे आने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिससे इस प्रकार की घटनाओं का रोका जा सके।
विज्ञापन
परिवार के ताने से तंग होकर मां ने दाे बच्चों को मार डाला था : 26 जुलाई 2017 को अवैध संबंध के कारण कठेला समय माता थाना क्षेत्र के परसा देवाइचपार में सुबह गांव के तालाब में दो बच्चों की लाश मिली थी। इनकी पहचान गांव के ही अर्जुन के पुत्र सुरेंद्र (5) व वीरेंद्र (2) के रूप में हुई।
बच्चों की मां अनीता व बहन लक्ष्मी (7) लापता थीं। बच्चों का पिता घटना से तीन दिन पहले ही मुंबई के लिए निकला था। बाद में बच्चों की मां अनीता को पुलिस ने अपने ही दो बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पत्नी ने बताया कि ताने और रोज के विवाद से परेशान होकर उससे ऐसा कदम उठाया था। क्योंकि, बर्दाश्त करने की क्षमता जवाब दे चुकी थी।
गृहकलह में दो बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन के आगे आकर दे दी थी जान : चिल्हिया थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में गोरखपुर- गोंडा रेलखंड पर धुसुरी गांव के पास एक महिला ने दो बेटों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। जांच में पता चला कि मामला गृहक्लेश से जुड़ा हुआ है। आए दिन होने वाले विवाद और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर सब्र जवाब दे गया और तीनों के साथ उसने जान दे दी।
हर दिन प्रताड़ित हो रही हैं कई माया : थाने तक पहुंचने वाली शिकायतों और दहेज उत्पीड़न के बढ़ रहे मामले यह बताने के लिए काफी हैं कि किस हद तक कमरे के अंदर महिलाएं प्रताड़ित की जा रही हैं। संवाद