फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Library will open doors of knowledge for students

Siddharthnagar News: लाइब्रेरी से छात्रों के लिए खुलेंगे ज्ञान के द्वार

Mon, 19 May 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Library will open doors of knowledge for students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भारतभारी। आदर्श नगर पंचायत भारतभारी के वार्ड नंंबर आठ जानकी नगर (बढ़नी) में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। इस स्थायी लाइब्रेरी से क्षेत्र के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी। उन्हें दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर लखनऊ सहित अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

नगर पंचायत लाइब्रेरी से नगर वासियों के साथ- साथ क्षेत्र के युवाओं को अधिक लाभ मिलेगा। जो युवा पढ़ाई कर रहे हैं या तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छा अवसर होगा। जो अपने ही क्षेत्र में एक अच्छी लाइब्रेरी में अध्ययन कर सकेंगे। 1.38 करोड़ की लागत से बन रही लाइब्रेरी को सुविधापूर्ण बनाया जा रहा है। इसके बन जाने से युवा अपना अध्ययन पूरा करेंगे। वातानुकूलित लाइब्रेरी से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लाइब्रेरी से क्षेत्र के युवाओं के लिए डिजिटल युग की ओर एक सशक्त पहल है। जो उन्हें शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मनिर्भरता के रास्ते पर अग्रसर करेगी। नगर पंचायत के आकांक्षी योजनांतर्गत 1.38 करोड़ की लागत से बनने वाली डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित रहेगी और इसमें 50 केबिन बनेगी जो 25 केबिन पुरुष और 25 केबिन महिलाओं के लिए रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed