फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leopard attack: Night spent in terror, people remained hiding in their houses

तेंदुए का हमला : दहशत में कटी रात, घर में दुबके रहे लोग

Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack: Night spent in terror, people remained hiding in their houses
बर्डपुर क्षेत्र के रामपुर के रामभारी गांव के पास बगीचे में तेंदुआ की तलाश करते ग्रामीण। संवाद
-पूरी रात वन विभाग का भी रहा पहरा, पिंजरा में कैद करने के लिए लग रहे कर्मी
विज्ञापन


-भगदड़ में चार लोगों को मार दिया था पंजा, मोहाना थाना क्षेत्र के रामभरी गांव में दो घंटे भगत रहा पूरा गांव

-इस घर से उसे घर में कई बार खोजते लोगों ने देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के रामभारी गांव में शनिवार दोपहर बाग में तेंदुआ घंटों तक छिपा रहा। शाम दहाड़ मारते हुए निकला और चार लोगों पर अटैक कर पंजे से घायल कर दिया। गांव में तेंदुआ आने से भयभीत रहे ग्रामीण और रात भर सो नहीं पाए। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी में पूरी रात जागकर बितारी पड़ी। बुजुर्ग और बच्चे घरों में कैद रहे।
वहीं, वन विभाग की टीम पूरी रात सर्च करती रही, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। रविवार सुबह होने के बाद से वही हाल रहा। भागदौड़ जारी रही, लोग दहशत में नजर आए। ग्रामीणों ने कहा कि हम लोग भय और दहशत में जी रहे हैं। शासन प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था न होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। लोग घरों का दरवाजा बंद करके डर के साए में रहे। रविवार को तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

तेंदुए के कारण आसपास के मैहनिया, परवानी नगर, फुलवापुर, केवलपुर ठकुरापुर जानकारीनगर सहित दर्जनों गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। ज्यादातर लोग घरों में दुबक गए। जानकारी होने पर वन विभाग व पुलिस की टीम रामभारी के खेतों, बाग और झाड़ में निगरानी कर रही थी। तेंदुए के लोकेशन में बदलाव के चलते विभाग की टीम ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। वन विभाग और पुलिस टीम रात भर निगरानी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ विनीता तिवारी ने बताया कि वन विभाग की टीम उपकरणों के साथ संभावित क्षेत्रों में लगातार कांबिंग कर रही है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वन विभाग व पुलिस की टीम में दर्जन से अधिक लोग सम्मिलित हैं। तेंदुए की जानकारी नहीं होने की दशा में इस काम में एक पखवाड़ा भी लग सकता है। बिना किसी ठोस परिणाम के टीम वापस नहीं जा सकती।

---
बोले ग्रामीण
रामभारी ग्रामवासी धीर चंद्र चौधरी ने बताया कि कल से तेंदुआ आया है। पूरा गांव सहित आसपास के गांव वाले दहशत में हैं। कल गाय के लिए चरी काटने के लिए जाना था, लेकिन डर की वजह से नहीं जा पाया। फुलवापुर निवासी सोनू ने बताया कि रामभारी में हमारा आम का बाग है। जिसकी रखवाली के लिए मैं और मेरे लोग यहां रहते हैं। लेकिन कल से तेंदुए की डर से बाग में नहीं गए। परवानी नगर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि रामभारी गांव के बाग में कल तेंदुआ आने की वजह से पूरा गांव सहित मेरा परिवार दहशत में है। पूरी रात अच्छे से सो नहीं पाया। कहीं भी बच्चे को भेजने में भी डर लगता है। रामभारी निवासी हिमांशु ने बताया कि कल दोपहर में अपने दूसरे घर पर था।तभी शोर हुआ कि तेंदुआ आया है। मैं घर के बगल गया तो देखा कि एक लड़के पर हमला कर दिया। मैंने जैसे ही उसको बचाने के लिए शोर मचाया तो वह मुझ पर टूट पड़ा। मुझे पंजा मारकर घायल कर दिया। मैंने बचाव में डंडे से मारा और वह लोगों का शाेर सुनकर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed