फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekhpals relinquished the additional charge of 176 halkas

Siddharthnagar News: लेखपालों ने 176 हल्कों का अतिरिक्त चार्ज छोड़ा

Thu, 24 Sep 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals relinquished the additional charge of 176 halkas
सिद्धार्थनगर। भत्तों में वृद्धि, भूलेख और अन्य सहायक पटल पर संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर चल रहा लेखपालों का आंदोलन अब आम लोगों की मुश्किल बढ़ा सकता है। प्रदेश स्तरीय आंदोलन के समर्थन में जिले की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने अतिरिक्त हल्कों का चार्ज छोड़कर उनके बस्ते तहसील में जमा कर दिए हैं। इससे 176 हल्कों के करीब 500 गांव प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त हल्कों में अब आय, जाति, निवास, वरासत, खसरा समेत राजस्व से जुड़े अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे। लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का काम करेंगे। फिलहाल इसका व्यापक असर दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन आंदोलन लंबा खिंचने पर संबंधित गांवों के लोगों को प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ सकती है। लेखपालों ने मंगलवार और बुधवार को संबंधित अधिकारियों के पास अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा किए। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश स्तर से आंदोलन के संबंध में कोई नया निर्णय आने तक अतिरिक्त हल्कों का काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नौगढ़ संवाद के अनुसार तहसील क्षेत्र में कुल 130 हल्के हैं, जबकि वर्तमान में 95 लेखपाल तैनात हैं। इनमें 35 लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का काम देख रहे थे। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र साहनी ने बताया कि इन सभी 35 अतिरिक्त हल्कों के बस्ते जमा कर दिए गए हैं। अब लेखपाल केवल अपने मूल हल्के का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री शिवशंकर यादव ने कहा कि मांगों के समर्थन में यह निर्णय लिया गया है। अभी इसका असर कम दिखाई दे रहा है, लेकिन दो-चार दिन में तहसील पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या और उनकी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed