फोटो- 52
संगठन के स्थापना दिवस पर लेखपालों ने किया रक्तदान
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मांगों के समर्थन में लेखपालों ने रक्तदान किया। संघ के 58वें स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। लेखपालों द्वारा प्रति वर्ष 14 नवंबर को स्थापना दिवस पर मरीजों को फल वितरण व रक्तदान करने के क्रम में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर लेखपाल पूजा कुमारी, रजनीश विश्वकर्मा, अशोक कुमार यादव, बिन्दुसार मौर्य, सुधीर भारद्वाज, उपेन्द्र राठौर, नवीन चौधरी, मोहम्मद फारुख, अनिरुद्ध चौधरी, अनूप कुमार चौधरी, अनूप कुमार यादव, बबिता ठाकुर आदि ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मंत्री राम समुझ, रामकरन गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, नजमुल हसन, राम जतन, सुधीर श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, राजेश कुमार, संध्या पांडेय, बबिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।