{"_id":"581e141c4f1c1b8617435b23","slug":"leaving-school-teachers-are-celebrating-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल छोड़कर शिक्षक मना रहे दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल छोड़कर शिक्षक मना रहे दिवाली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रूद्रौलिया में धान ओसाता छात्र।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था शिक्षकों के लापरवाही की भेंट चढ़ रही है। लाख कोशिशों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी शिक्षकों की मनमानी के आगे वेबस नजर आ रहे हैं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों में इसका नजारा दिखा। कहीं बच्चे काम करते मिले तो कहीं बिना सूचना के कई विद्यालयों से शिक्षक गायब रहे।
दीपावली समाप्त होने के बाद भी परिषदीय स्कूलों में नियुक्त अध्यापकों की छुट्टी समाप्त नहीं हुई है।
शनिवार को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर प्राथमिक विद्यालय रूद्रौलिया उर्फ रेड़वरिया में मौजूद प्रधानाध्यापक रवींद्र प्रताप यादव ने बताया कि उनके अलावा यहां दो अन्य सहायक अध्यापक भी तैनात हैं। दीपावली की छुट्टी में घर गए थे लेकिन अभी स्कूल नहीं आए हैं। स्कूल में अध्यनरत कक्षा तीन के छात्र अभय व विकास कुमार से मध्याह्न भोजन, दूध व फल वितरण के बारे में पूछा गया, तो बताया कि खाना बनता है लेकिन दूध व फल आज तक नहीं दिया गया है।
एमडीएम रजिस्टर में दो नवंबर को 129, तीन को 135 और 4 नवंबर को 130 बच्चों की हाजिरी दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार को स्कूल पर पंजीकृत 170 में से मात्र 69 बच्चे मिले। इसमें तीन बच्चों का स्कूल में पंजीकरण ही नहीं था। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 5 का छात्र रामबिलास स्कूल के बगल खेत में धान ओसाता मिला। सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में पंजीकृत 105 के सापेक्ष 65 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक राम दिनेश मिश्रा ने बताया कि सहायक अध्यापक रमेश सिंह, सतेंद्र कुमार और सीमा पांडेय चार दिनों से अनुपस्थित हैं। जिन्हें उन्होंने अध्यापक उपस्थित पंजिका अनुपस्थित कर दिया है। उनके बारें में कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में भनवापुर के बीईओ ज्ञानचंद मिश्रा ने बताया कि वह स्वयं परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जिस भी स्कूल में तैनात अध्यापक शिक्षण कार्य से गायब मिलेंगे या फिर स्कूलों में संचालित योजनाओं में गड़बड़ी मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।