फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leaving gravel on the road, causing trouble

Siddharthnagar News: मार्ग पर गिट्टी डालकर छोड़ा, परेशानी

Mon, 11 Nov 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Leaving gravel on the road, causing trouble
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पिपरी मोड़ से संतोरी नहर तक जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार ने निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। जिससे राहगीरों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पिपारी मोड़ से संतोरी नहर तक जाने वाली एक किमी संपर्क मार्ग की हालत पहले से ही खराब थी गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। इस संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य जिलापंचायत विभाग से किया जा रहा है, इसके निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर गिट्टी डाल कर छह माह से छोड़ दिया गया है। इस मार्ग से मेहनौली, संतोरी, पिपरी, जगरगढिया, देवकलीगंज, टेडिया, हडहवा, सहिजनवा आदि गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनारसी साहनी, प्रदीप कुमार पांडेय, डब्लू साहनी, अमर जीत, मेजर सिंह चौहान, विनोद कुमार उपाध्याय, दयादास, प्रदुम्न श्रीवास्तव आदि लोगों ने इस सड़क को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत शोहरतगढ़ ब्लॉक के जेई अभिषेक मौर्या का कहना है ठेकेदार को सड़क निर्माण कार्य कराने को कहा गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed