फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Learning by doing will make studies interesting, children will learn through experiments and activities

Siddharthnagar News: लर्निंग बाय डूइंग से रोचक होगी पढ़ाई, प्रयोग और गतिविधियों से सीखेंगे बच्चे

Mon, 09 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Learning by doing will make studies interesting, children will learn through experiments and activities
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई को अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए अब लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रत्येक सप्ताह निर्धारित दिनों में प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाएगा, जिससे बच्चों को विषयों की समझ व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से विकसित हो सके।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय और कंपोजिट विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धति से जोड़ने के लिए शासन स्तर से लगातार नई पहल की जा रही है। इसी क्रम में अब विद्यालयों में लर्निंग बाय डूइंग कार्यक्रम लागू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में निर्धारित दो-दो दिन गतिविधि आधारित शिक्षण कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कक्षा के अनुसार समय सारणी तैयार की जाएगी, जिसमें अंतिम दो पीरियड लर्निंग बाय डूइंग गतिविधियों के लिए तय रहेंगे। इन गतिविधियों का संचालन प्रशिक्षित शिक्षकों और तकनीकी अनुदेशकों के माध्यम से कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह कराई जाने वाली गतिविधियों की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिससे कार्यक्रम की निगरानी भी हो सकेगी।
विज्ञापन

बीएसए रामजियावन मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत कराई जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed