फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lawyers boycott court by Public

वकीलों ने किया लोक अदालत का बहिष्कार

Sat, 12 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 12 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
ग्राम अदालतों के गठन के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का बहिष्कार  किया और काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए नारेबाजी की। जिसके चलते वादकारियों ने लोक अदालत मेें आने से परहेज किया।

बार के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के विरोध के चलते लोक अदालत में बहुत कम वादकारी आए। परिसर में मौजूद विभिन्न बैंकों के अधिकारियों व कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने भी अधिवक्ताओं की बात समझी। ग्रामीण अदालतों के गठन से न्याय की गरिमा गिरेगी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता अंतिम दम तक इसका विरोध करते रहेंगे। इस लड़ाई में उन्हें चाहे जितनी तकलीफ झेलनी पड़े वे झुकेंगे नहीं। इस मौके पर एसपी राही, वीरेंद्र श्रीवास्तव, दिव्य प्रकाश शुक्ला, कन्हैया पांडेय, हरिहर पाठक, अंजनी दूबे, विनोद चतुर्वेदी, विजय कुमार सिंह, सैयद सरवार अनवर, रमेश कुमार पांडेय, रामफेर यादव और विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed