फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lathi poles in the dispute of the strippers, case registered

Siddharthnagar News: पट्टीदारों के विवाद में चले लाठी डंडे, केस दर्ज

Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Lathi poles in the dispute of the strippers, case registered
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गुजरौलिया खालसा में रविवार शाम दो पट्टीदारों के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गुजरौलिया खालसा निवासी विंध्याचल और रामवृक्ष पट्टीदार हैं। आरोप है कि रविवार शाम विंध्याचल रामवृक्ष को गाली दे रहा था। इसी बीच दोनों तकरार बढ़ने लगी। उसके बाद जब रामवृक्ष ने गाली दी। तो विंध्याचल उसे मारने-पीटने लगा। इतने में उनके परिजन भी आ गए। उसके बाद दो पट्टीदार में बीच लाठी डंडे भी चले। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तो देखा कि रामवृक्ष के सिर पर काफी चोट आई है और उनके नाबालिग बच्चों को चोट लगी। वही विंध्याचल सहित उनके परिजनों को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने मारपीट में घायलों का शोहरतगढ़ सीएचसी में इलाज करवा कर उनका मेडिकल परीक्षण भी करवाया। वहीं, चिकित्सकों ने रामवृक्ष का सिर फटा देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस संबंध में चिल्हिया एसओ शिवधारी सिंह ने बताया कि दो पट्टीदार विंध्याचल व रामवृक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम जाच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed