फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Last chance to fill the examination form: Applications can be made till November 3

Siddharthnagar News: परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका तीन नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Last chance to fill the examination form: Applications can be made till November 3
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। छात्रहित में विश्वविद्यालय ने 29 अक्तूबर से तीन नवंबर की शाम पांच बजे तक आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने के साथ शुल्क भी जमा करना होगा। इसके बाद आवेदन और शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा परास्नातक तृतीय सेमेस्टर के संस्थागत, भूतपूर्व, बैक पेपर और अंक सुधार के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सीबीसीएस प्रणाली के तहत बीए एलएलबी के तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर, एलएलबी के तृतीय और पंचम सेमेस्टर, बीएससी कृषि के तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर, एमएड तृतीय सेमेस्टर तथा एमएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर के मध्य से प्रस्तावित हैं परीक्षाएं : विश्वविद्यालय के अनुसार, विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर के मध्य से प्रस्तावित हैं। जिन महाविद्यालयों ने अब तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है, उन्हें भी निर्धारित समयसीमा के भीतर शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed