फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lalji of the district slapped the Monu wrestler of Rajasthan

जिले के लालजी ने राजस्थान के मोनू पहलवान को दी पटकनी

Mon, 27 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lalji of the district slapped the Monu wrestler of Rajasthan
टवा के कठेला चौराहे पर आयोजित दंगल मे दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले के लालजी ने राजस्थान के मोनू पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन

इटवा/कठेला (सिद्धार्थनगर)। कठेला चौराहे पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती-दंगल में सोमवार को कई मुकाबले हुए। पहलवानों के बेहतरीन दांव को देखने के लिए आस-पास के काफी लोग मौजूद रहे। जिले के लालजी ने राजस्थान के मोनू पहलवान और संतकबीर नगर के सर्वेश तिवारी ने पंजाब के बग्गा पहलवान को हराया।
पहली कुश्ती उत्तराखंड के मोहम्मद रजा कुरैशी और राजस्थान के मनोज पहलवान के बीचहुई। मोहम्मद रजा कुरैशी ने जीत हासिल की। उसके बाद दिल्ली के अशोक पहलवान और अयोध्या के ओमवीर के बीच कुश्ती हुई। काफी देर तक चली जोर आजमाइश के बाद दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। राजेश पहलवान और अफजल के बीच हुए मुकाबले में बेहतर दांव दिखाते हुए अफजल ने जीत हासिल कर खूब वाहवाही बटोरी। अयोध्या के नागेंद्र दास और राजस्थान के मोनू पहलवान के बीच जोरदार मुकाबला चला।
विज्ञापन

अयोध्या के पहलवान ने बाजी मारी। बरेली के सुरेंद्र पहलवान ने गोरखपुर के अंकित पहलवान को आसमान दिखाया। अयोध्या के संजय दास और दिल्ली के अशोक के बीच काफी देर तक चला मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। बाद में हुए निर्णायक मुकाबलों में राजस्थान के शैतान सिंह ने रजा कुरैशी को, बहराइच के मोहम्मद अफजल ने बिहार के संजय पहलवान को चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रिजवान अहमद, राजकिशोर मोदनवाल, दिनेश चंद्र दूबे, हर्षित दूबे ने सभी पहलवानों की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका मुन्ना टाइगर ने निभाई। इस दौरान खुनियांव ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि राजेंद्र दूबे, सुधीर पाठक, बिंदू सिंह, उदयपाल यादव, सिराज, किशन, मोहन दूबे, मुन्नू कुमार, वकील हाजी, डॉ. शुभम वर्मा, राम कुमार चौरसिया, अरुण कमलापुरी, विनायक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed